DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

लोकसभा चुनाव से पहले धामी सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, इन एसपी, एसएसपी को मिली नई जिम्मेदारी

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami launched Himalayan Basket

उत्तराखंड की धामी सरकार ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमें में फेरबदल किया है। इस बार चार आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़ के पुलिस कप्तानों को बदल दिया गया है। इसके साथ ही देहरादून के यातायात एसपी को महत्वपूर्ण जिले का कप्तान बनाया गया है।

Four IPS Officers Transferred by Dharmi Government Ahead of Lok Sabha Elections
Four IPS Officers Transferred by Dharmi Government Ahead of Lok Sabha Elections

पौड़ी गढ़वाल की एसपी श्वेता चौबे को हटाकर देहरादून पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है। श्वेता चौबे की जगह लोकेश्वर सिंह को पौड़ी जिले का एसएसपी बनाया गया है। लोकेश्वर सिंह अभी तक पिथौरागढ़ जिले के एसपी थे। अब उनका प्रमोशन करके उन्हें पौड़ी जिले का एसएसपी बनाया गया है। ऐसे ही चमोली की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव का भी ट्रांसफर हो गया है। रेखा यादव को पिथौरागढ़ भेजा गया है। वो लोकेश्वर सिंह की जगह पिथौरागढ़ पुलिस की कप्तान होंगी। रेखा यादव की जगह सर्वेश पंवार को चमोली का पुलिस अधीक्षक यानी एसपी बनाया गया है। सर्वेश पंवार अभी तक एसपी ट्रैफिक देहरादून की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News