DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कल पहुंचेगा केरल; देश के ज्यादातर हिस्सों में 15 जून से बारिश संभव

Isolated rains likely in Kerala; Monsoon to arrive on June 4……
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

देश के कई हिस्से भीषण गर्मी का सामना कर रही है। वहीं कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की फुहार ने गर्मी से लोगों को राहत दिलाई है। वहीं अब देश के ज्यादातर हिस्सों में 15 जून से बारिश शुरू होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, सामान्य गति से चलते हुए मानसून को 22 से 26 मई तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह को पार करते हुए बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ जाना चाहिए था, लेकिन यह उस स्थिति में 31 मई को पहुंचा है। इस तरह से यह सामान्य की तुलना में करीब एक सप्ताह देरी से चल रहा है।मानसून की गति को देखते हुए अनुमान लगाया गया है कि एक जून को केरल और तमिलनाडु में पांच जून तक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर में मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। वहीं 10 जून तक मानसून महाराष्ट्र व तेलंगाना तक पहुंच जाएगा। 15 जून से गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश होने लगेगी। एवं 20 जून से राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर तक बारिश होगी। मानसून का यह दौर आठ जुलाई तक जारी रहेगा।

देश के कई राज्यों में मौसम खराब होने के आसार

वहीं मौसम विभाग ने हिमाचल, उत्तराखंड व राजस्थान में सतर्क रहने की सलाह दी ही। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताते हुए हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड व आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों के लोगों को सतर्क रहने को कहा है। तेज हवाओं की वजह से इन राज्यों में पेड़ गिरने की आशंका जताई गई है। बीते मंगलवार को राजधानी दिल्ली में तेज आंधी और बारिश से कई उड़ानें भी प्रभावित रही हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ की आशंका जताई गई है। इससे मैदानी इलाकों में तूफान और बारिश हो सकती है। एक जून तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री के आसपास रहेगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News