DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

आज का राशिफल
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 07 अप्रैल 2023

Digital Women Trust

दिन – शुक्रवार

मेष आर्थिक : आज शुक्रवार के दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है। बाहर के खाने से परहेज करें, नहीं तो आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। नौकरी में आज आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। आज आप घर के छोटे सदस्यों के साथ ज्यादा समय बिताते हैं, उन्हें आपके स्नेह की जरूरत है। माता पिता के साथ सेवा का कार्य करने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशिफल: के लिए आज शुक्रवार का दिन शुभ कार्यों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपकी अपने प्रेमी से मुलाकात होगी जिससे पूरे दिन आपके मन में उत्साह का माहौल रहेगा लेकिन व्यापार में आज कुछ उलझाव हो सकता है जिससे आपको आर्थिक मामलों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन अनावश्यक चिंता से बचें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से शाम तक आपकी यह समस्या दूर होगी।

मिथुन राशि : लोगों के लिए शुक्रवार का दिन थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा। आपको सलाह है कि आज थोड़ा संभलकर चलें।आज नौकरी में किसी के साथ वाद विवाद न करें वरना झगड़ा बढ़ सकता है। आज आपको किसी मांगलिक आयोजन में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आज सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा होगी। छात्रों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होगी।

कर्क राशिफल: लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन धन के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यापार में भारी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। आज आपका भाग्य चमकेगा और आपके रुके हुए काम भी आज आसानी से पूरे होंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा लेकिन संतान की शिक्षा से जुड़ी कोई समस्या आज आपको परेशान कर सकती है।

सिंह राशिफल: शुक्रवार का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए अधिक मेहनत कराने वाला है। हालांकि, आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आज व्यापार और कारोबार के लिए की गई यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज किसी से वाद-विवाद में न पड़ें। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कोई खास कार्यक्रम बना सकते हैं, जिसमें आप सफल रहेंगे। शाम के समय माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उनकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है।

कन्या राशिफल: लोगों के लिए आज का दिन जमीन जायदाद के मामले में कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है। आज आपको अपनी जमीन जायदाद को लेकर सावधान रहना होगा। आज विद्यार्थियों का पढ़ाई में काफी मन लगेगा। आज आप किसी काम के व्यक्ति पर धन खर्च कर सकते हैं जिससे भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। संतान के लिए उपहार खरीदने का अवसर प्राप्त होगा।

तुला राशिफल: लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन सामान्य ही रहेगा। आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लेकिन भागदौड़ के बीच आप अपने जीवन साथी के लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, जिसमें आप सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कैश की कमी का सामना करना पड़ सकता है। छात्र परीक्षा में सफलता के लिए कुछ और नीतियां बनाएंगे। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके कारोबार के लिए फायदेमंद रहेगी।

वृश्चिक राशिफल: शुक्रवार का दिन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए नौकरी में कुछ खास बदलाव लेकर आएगा। हालांकि, आपको इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपका काम बनता रहेगा। आज वही काम करने की कोशिश करें, जिसके पूरे होने की उम्मीद है। आप अपने व्यापार के लिए नई योजनाएं बनाएंगे, जिससे आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। आज ससुराल पक्ष से धन की उम्मीद है।

धनु राशिफल: लोगों के लिए शुक्रवार का दिन धनु राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ होगा, लेकिन उस पर धन भी खर्च होगा। आज आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं, लेकिन खानपान पर ध्यान देने से यह ठीक हो जाएगा। घर और दुकान से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो वह आज खत्म हो जाएगा। पिता को आज आंखों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें।

मकर राशिफल: लोगों के लिए शुक्रवार का दिन काफी उतार चढ़ाव लेकर आएगा। आज के दिन छोटे-मोटे झगड़े होंगे, लेकिन दोपहर तक आपकी सूझबूझ से वह खत्म हो जाएंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों में आज किसी सदस्य को लेकर बड़े-बुजुर्ग चिंतित हो सकते हैं, लेकिन यदि आप अपनी सूझबूझ से उन्हें मनाने में सफल रहेंगे तो खर्चे अधिक होंगे। माता के लिए आज आप कोई उपहार खरीद सकते हैं।

कुंभ राशिफल: लोगों के लिए शुक्रवार का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आप अपने ऑफिस का काम धीरे-धीरे करेंगे तो फायदा होगा। अगर आप पार्टनरशिप में कोई निवेश करने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है। मेहनत के अच्छे परिणाम सामने आएंगे। कारोबार के लिए भाई-बहनों की सलाह कारगर साबित होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन राशिफल: लोगों के लिए शुक्रवार का दिन मौज मस्ती भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में यदि निवेश को लेकर कोई तनाव चल रहा है तो वह आज समाप्त होगा। परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ आज आप यात्रा की योजना बना सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपके सहकर्मी आपके काम में आपकी मदद करेंगे लेकिन किसी को भी किसी काम के लिए बाध्य न करें। आज शाम को आपके घर कोई मेहमान आ सकता है और संतान के विवाह से जुड़े विषय पर चर्चा हो सकती है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़