DW Samachar – Header
BREAKING

राहुल गांधी दिल्ली में मां सोनिया गांधी के साथ 10 जनपथ में रहेंगे, सांसदी रद होने के बाद कांग्रेस नेता को आवास खाली करने के लिए मिला था नोटिस

Rahul Gandhi to live with mother Sonia Gandhi at 10 Janpath, Congress leader got notice to vacate his residence
Rahul Gandhi nominated to standing committee on defence
Rahul Gandhi to live with mother Sonia Gandhi at 10 Janpath, Congress leader got notice to vacate his residence
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी अब राजधानी दिल्ली में अपनी मां सोनिया गांधी के साथ 10 जनपथ में रहेंगे। पिछले महीने मानहानि के मामले में सूरत की सेशंस कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई थी। उसके बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसदीय रद कर दी। इसके बाद राहुल गांधी को दिल्ली स्थित सरकारी आवास 12 तुगलक रोड खाली करने का नोटिस भी जारी किया गया था। ‌तभी से राहुल गांधी के लिए दिल्ली में नए मकान की तलाश शुरू हो गई थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द दस जनपथ में शिफ्ट होंगे। राहुल के घर का सामान सोनिया गांधी के आवास दस जनपथ में शिफ्ट होने लगा है।

वहीं, राहुल के दफ्तर के कामकाज के लिए घर ढूंढा जा रहा है। संसद से राहुल गांधी की अयोग्यता के दो दिन बाद लोकसभा हाउसिंग पैनल ने उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया था। कांग्रेस नेता 12 तुगलक लेन वाले सरकारी बंगले में रह रहे थे। 2004 में लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद उन्हें यह बंगला आवंटित किया गया था। नियमों के मुताबिक उन्हें अयोग्यता आदेश (24 मार्च) की तारीख से एक महीने के भीतर अपना सरकारी बंगला खाली करना था। बता दें कि मानहानि केस में 23 मार्च को सूरत कोर्ट से उन्हें दो साल की सजा मिली थी, हालांकि उन्हें जमानत मिल गई है।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़