बेंगलुरु से वाराणसी जा रही इंडिगो फ्लाइट की तकनीकी खराबी आने के कारण कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
बेंगलुरु से वाराणसी जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की तेलंगाना के शमशाबाद में इजरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। डीजीसीए के मुताबिक, विमान संख्या 6E897 में 137 यात्री सवार थे। तकनीकी खराबी के कारण आज सुबह 6.15 बजे शमशाबाद हवाई अड्डे पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग की गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। गौरतलब है कि, बीते रविवार को बेंगलुरु एयरपोर्ट से 200 यात्रियों को लेकर उड़ान भरे एतिहाद एयरवेज के एक विमान की भी एक इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। वहीं विमान के बेंगलुरु एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद कैप्टन को केबिन प्रेशर में गिरावट महसूस हुई थी जिसके बाद उसने विमान उतारने का फैसला किया था। वहीं इमरजेंसी लैंडिंग करने से पहले विमान को नंदी हिल्स क्षेत्र में कई बार चक्कर लगाते हुए भी देखा गया था।

















