
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
🌺 आज का राशिफल 🌺
दिनांक- 03 अप्रैल 2023
दिन – सोमवार
मेष राशि: आज दिन दान-पुण्य के कार्यों में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके पक्ष में कुछ बदलाव हो सकते हैं, इससे आपकी आगे की राह आसान होगी, जिसे देखकर आपके सहकर्मियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आपका अच्छा व्यवहार सभी को खुश कर देगा। छात्रों को परीक्षा में कड़ी मेहनत की आवश्यकता होगी। शाम के समय जीवनसाथी की सेहत को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन जल्द ही सब कुछ नियंत्रण में होगा।
वृषभ राशि: परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह जरूरी होगी। संतान के भविष्य को लेकर आज कुछ चिंता हो सकती है। व्यापार और कारोबार को आज नई गति मिलेगी। व्यापारियों को आज पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज ससुराल पक्ष से मान सम्मान के योग नजर आ रहे हैं। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें क्योंकि अधिक भागदौड़ करने से पैरों में दर्द जैसी समस्या हो सकती है।
मिथुन राशि: आज सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और बढ़-चढ़कर शामिल होंगे। यदि आज व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा करनी है तो अवश्य करें क्योंकि यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। छात्रों को शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा। आज माता के स्वास्थ्य में कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए उनके खान-पान का विशेष ध्यान रखें। आज उच्चाधिकारियों की कृपा से नौकरी में आपका प्रमोशन होता हुआ नजर आ रहा है।
आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर तिल और जौ अर्पित करें और पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।
कर्क राशि: आज का दिन अचानक बड़ी धनराशि की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिखाई दे रही है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। रात्रि का समय पूजा-पाठ और ईश्वर के प्रति आस्था में व्यतीत करने से आपको लाभ होगा।
सिंह राशि: आज राजनीतिक क्षेत्र में मनचाहा परिणाम मिलेगा। संतान के प्रति जिम्मेदारी भी आज पूरी होगी। यदि आपके कुछ काम लंबे समय से रुके हुए हैं तो आज उन्हें पूरा करने का दिन है। आज आप अपने व्यवसाय के लिए नई योजनाएं बनाएंगे, जो भविष्य में आपके लिए बहुत ही फलदायी रहेंगी। आज आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेल-खेल में बिताएंगे।
कन्या राशि: आज खर्चों पर नियंत्रण रखें और जिस बारे में पूरी जानकारी न हो वहां निवेश करने से बचें। व्यापार के लिए आज कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। आपको अपने पिता की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। आज का दिन दान-पुण्य और सेवा में बीतेगा और शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन फिर भी वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। दाम्पत्य जीवन में आनंद की अनुभूति होगी और मन से भी प्रसन्नता की अनुभूति होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।
तुला राशि: आज का दिन व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वाणी की सौम्यता दूसरे लोगों को प्रभावित करेगी, जिससे आपको विशेष सम्मान मिलेगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में भागदौड़ अधिक हो सकती है, जिसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर अधिक पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। जीवनसाथी का विशेष साथ मिलेगा।
वृश्चिक राशि: आज का दिन सुखद रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होने से धन, मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। आपका रुका हुआ काम आज बनता नजर आ रहा है, लेकिन आलस्य को त्याग कर आपको आगे बढ़ना होगा। नौकरी और व्यवसाय में आज वाणी पर संयम न रखकर विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए वाणी में सौम्यता बनाए रखें। शाम का समय अपनों के साथ मौज मस्ती में बीतेगा।
धनु राशि: आज धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आपका पैसा फंस सकता है, जिसके लिए आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। लेकिन फिर भी आपको असफलता ही हाथ लगेगी, इसलिए सावधान रहें। आज घरेलू सामानों पर धन खर्च होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज सांसारिक सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार के सिलसिले में कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मकर राशि: आज व्यापार के क्षेत्र में अनुकूल लाभ से सुख मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे आपको अपने भविष्य की चिंता कम होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र आज जी-तोड़ मेहनत करते नजर आएंगे। आज धार्मिक स्थलों पर जाने का भी प्लान बन सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि अचानक से वाहन खराब हो जाने से आपका खर्चा बढ़ सकता है।
कुंभ राशि: आज पहले अगर कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो उसे खरीदने और बेचने से पहले सभी कानूनी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करें और कुछ भी साइन करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। आज संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिससे आप चिंतित रहेंगे और भागदौड़ व खर्च भी अधिक रहेगा। अगर आज आपको किसी के साथ पैसों का लेनदेन करना है तो संभलकर करें।
मीन राशि: आज माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और उनकी सलाह से कारोबार फलेगा-फूलेगा, जिससे आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। आज का दिन विद्यार्थियों के मानसिक और बौद्धिक भार को कम करने वाला रहेगा। शाम को घूमते समय कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जो आपके काम आएगी। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ दूर दूर की यात्रा पर जा सकते हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

















