
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
एक बार फिर देश में कोरोना वायरस डराने लगा है। लगातार दूसरे दिन देशभर में 3 हजार से ज्यादा कोरोना के केस मिले हैं। वहीं 5 मरीजों की मौत भी हुई है। दिल्ली में भी मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। वहीं दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, लेकिन चिंता की बात नहीं है। हम समय रहते जरूरी कदम उठा रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार वायरस के लक्षणों का पता लगाने के लिए सीवेज परीक्षण कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दो-तीन हफ्ते से दिल्ली में सीवेज की जांच की जा रही है, इसमें कोरोना के लक्षण मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं हैं। यहां पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में 15 मार्च को डेली एक्टिव केस सिर्फ 42 थे। यह बढ़कर 30 मार्च को 295 हो गए। अचानक आई इस तेजी को लेकर हम सचेत हैं। राजधानी में कुल एक्टिव केस 932 हैं। गुरुवार को 3016 मरीज मिले थे। जबकि पिछले 24 घंटे में यह संख्या 3,095 रही। पिछले 6 महीनों में यह एक दिन में सबसे ज्यादा केस हैं। देश में कोरोना की पहली लहर 2020 से लेकर अब तक इससे हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख 30 हजार 862 हो गया है। बुधवार को महाराष्ट्र में तीन, दिल्ली में दो, हिमाचल में एक और केरल में आठ लोगों की मौत हुई थी। हेल्थ मिनिस्ट्री के शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक डेली पॉजिटिविटी रेट 2.73% दर्ज की गई है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.71% है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












