DW Samachar – Header
BREAKING

Ram Navami 2023: कल धूमधाम के साथ मनाई जाएगी रामनवमी, बन रहे हैं पांच शुभ संयोग, महानवमी के साथ नवरात्रि का होगा समापन

Ram Navami 2023: कल धूमधाम के साथ मनाई जाएगी रामनवमी, बन रहे हैं पांच शुभ संयोग, महानवमी के साथ नवरात्रि का होगा समापन
Ram Navami 2023: कल धूमधाम के साथ मनाई जाएगी रामनवमी, बन रहे हैं पांच शुभ संयोग, महानवमी के साथ नवरात्रि का होगा समापन
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

रामनवमी अष्टमी पर्व पर आज मां महागौरी की पूजा अर्चना की गई। कल गुरुवार को देशभर में रामनवमी का त्योहार मनाया जाएगा । रामनवमी हिंदू धर्म के लोगों का एक महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। यह दिन चैत्र के महीने में नौवें दिन मनाया जाता है, जो हिंदू चंद्र कैलेंडर में पहला महीना है।‌ इसी के साथ नवरात्रि पर्व भी समापन हो जाएगा। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को भगवान राम का जन्मोत्सव और चैत्र नवरात्रि की महानवमी एक ही दिन होती है। इस दिन नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा के बाद चैत्र नवरात्रि का समापन होता है। सनातन धर्म के लोगों के लिए रामनवमी का उत्सव बहुत खास होता है। जिसे सभी लोग बेहद भक्ति भाव और आनंद के साथ मनाते हैं। इस दिन कई लोग व्रत उपवास करते हैं और भगवान राम के बाल स्वरूप की पूजा करते हैं। इस दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। लोग अपने घर में कन्याओं को बुलाकर उन्हें हलवा, पूरी, खीर और फल मिठाइयां आदि अर्पित करते हैं। दरअसल इस दिन नौ कन्याओं को मां दुर्गा का रूप मानकर पूजा जाता है। राम नवमी के दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा होती है। अष्टमी पर भी भी कन्याओं का पूजन किया जाता है। ‌धार्मिक मान्यता है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने कर्क लग्न में दोपहर 12 बजे जन्म लिया था। इस बार राम नवमी का त्योहार साधकों के लिए बहुत शुभ है। इस दिन केदार योग, बुधादित्य योग, गुरु आदित्य और गुरु पुष्य नक्षत्र जैसे 5 अति शुभ संयोग बन रहे हैं। जिससे श्रीराम, हनुमान जी और माता सिद्धिदात्री की पूजा का फल प्राप्त होगा। पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि बुधवार रात 9 बजकर 7 मिनट पर आरंभ हो रही है। नवमी तिथि की समाप्ति 30 मार्च 2023 को रात 11 बजकर 30 मिनट पर होगी। श्रीराम की पूजा के लिए सुबह 11 बजकर 17 मिनट से दोपहर 1 बजकर 40 मिनट का मुहूर्त शुभ रहेगा। चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा कर कन्या पूजन किया जाता है और फिर हवन के बाद व्रत का पारण करते हैं। मान्यता है कि जो नवरात्रि के 9 दिन व्रत-पूजन न कर पाए हो वह नवमी तिथि पर विधि विधान से देवी की उपासना कर लें तो उन्हें नौ दिन की पूजा का फल प्राप्त होता है, इसलिए इसे महानवमी कहा जाता है। वहीं दूसरी ओर कल रामनवमी के उपलक्ष पर सार्वजनिक अवकाश भी रहेगा। कई राज्यों में बैंकों में अवकाश भी घोषित किया गया है। ‌आरबीआई ने इस दिन सभी निजी व सरकारी बैंकों को बंद रखने का आदेश दिया है। दिल्ली, मुबंई, भोपाल, अहमदाबाद, देहरादून, जयपुर, हैदराबाद, कानपुर, लखनऊ, नागपुर, पटना, रांची समेत कई बड़े शहरों में कल बैंक बंद रहेंगे। वहीं, दूसरी ओर पणजी, रायपुर, शिलांग, श्रीगनर और तिरुवनंतपुरम में कल बैंक खुले रहेंगे और वहां काम भी होता रहेगा। यह इस वित्त वर्ष का आखिरी फेस्विल बैंक हॉलीडे होगा। 2 दिन बाद एक अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू हो जाएगा। अप्रैल में साप्ताहिक अवकाशों समेत कुल 15 बैंक हॉलीडे होंगे। इसमें अलग-अलग राज्यों के बैंक हॉलीडे शामिल हैं। अप्रैल की पहली तारीख को नया वित्त वर्ष शुरू होने के उपलक्ष्य में सभी बैंक बंद रहेंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़