DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

अतीक अहमद को आजीवन कारावास, गुजरात की साबरमती जेल में दोबारा शिफ्ट होगा माफिया

Atique Ahmed once again being brought back to Prayagraj from Sabarmati Jail to, mafia said - conspiracy to kill me
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बाहुबली नेता और माफिया अतीक अहमद को सोमवार को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज की नैनी जेल लाया गया था। मंगलवार दोपहर प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट के फैसले के बाद अतीक अहमद को दोबारा साबरमती जेल भेजने की तैयारी शुरू हो गई है।
वहीं सुबह नैनी जेल से अतीक को लाने में भारी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। आज दोपहर करीब 3 बजे 17 साल पुराने उमेश पाल अपहरण केस में आज प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने बाहुबली अतीक अहमद समेत 3 आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने अपहरण के इस मामले में अतीक के अलावा हनीफ, दिनेश पासी को भी दोषी पाया है। कोर्ट ने तीनों पर 1-1 लाख का जुर्माना भी लगाया। जबकि अतीक के भाई अशरफ समेत 7 को बरी कर दिया गया। उमेश पाल 2005 में हुए राजूपाल हत्याकांड में मुख्य गवाह था। कोर्ट का यह फैसला इसलिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि उमेश की 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई।‌‌ इस मामले में भी अतीक, उसका भाई अशरफ, बेटा असद समेत 9 लोग आरोपी हैं। इससे पहले सोमवार को अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया गया। उसके भाई अशरफ को बरेली से प्रयागराज लाया गया। इसके अलावा एक अन्य आरोपी फरहान को भी यहीं लाया गया था। उमेश पाल अपहरण केस में कुल 11 आरोपी थे। इनमें से एक की मौत हो गई थी। कोर्ट ने 3 को दोषी करार दिया है। जबकि 7 को बरी कर दिया है।
अतीक अहमद, दिनेश पासी खान, शौलत हनीफ को दोषी करार दिया है । वहीं अतीक का भाई अशरफ, अंसार बाबा, फरहान, इसरार, आबिद प्रधान, आशिक मल्ली और एजाज अख्तर। वहीं एक आरोपी अंसार अहमद की पहले ही मौत हो चुकी है । बता दें कि अतीक अहमद 2019 से गुजरात की साबरमती जेल में बंद था। उसे सोमवार को सड़क के रास्ते प्रयागराज की नैनी जेल लाया, जहां उसे स्पेशल सेल में रखा गया। बता दें कि अतीक अहमद करीब चार दशकों से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। उसके खिलाफ 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, लेकिन यह पहला मामला है, जिसमें अतीक को सजा मिली है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News