
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार को सारनाथ के एक होटल में आत्महत्या कर ली है। एक्ट्रेस वाराणसी में फिल्म की शुटिंग के लिए गई हुईं थीं। लेकिन रविवार को फांसी से लटकी हुई पाई गईं। जबकि इससे पहले शनिवार की रात को एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। वहीं एक्ट्रेस पहले भी भोजपुरी की कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आज सुबह ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस का नया गाना रिलीज हुआ था। खुदकुशी से पहले आकांक्षा इंस्टाग्राम पर लाइव भी आईं थीं। छोटी से वायरल वीडियो में वह बुरी तरह से रोती हुई दिखाई दे रहीं हैं। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। आकांक्षा दुबे भोजपुरी की जानी मानी एक्ट्रेस थीं। यूपी के भदोही में 1996 में जन्मी आकांक्षा ने अपने करियर की शुरुआत टिकटॉक और इंस्टाग्राम से शॉर्ट वीडियो से किया था। इसके बाद भोजपुरी फिल्मों में लोकप्रियता पाई। अभिनेत्री ने 2019 में फिल्म ‘मेरी जंग मेरा फैसला’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने कैमियो किया था, लेकिन छोटे से रोल में उनको ऑडियंस को काफी प्रभावित किया था। इसके बाद आकांक्षा ने ‘वीरों के वीर’ , मुझसे शादी करोगी और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ नाम की फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा कई एल्बम वीडियो भी काम किया था। उनकी गिनती बिहार और यूपी के चर्चित भोजपुरी चेहरों में होती है। आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म पर भी काफी चर्चा में रहती हैं। उनके टिक-टॉक वीडियो और एक्टिंग काफी चर्चा में रहे हैं। बताया जाता है कि आकांक्षा दुबे ने अपनी फिल्मी कैरियर की शुरुआत मुंबई से की थी। हालांकि उनके माता-पिता उन्हें आईएएस बनाना चाहते थे। लेकिन उनका बचपन से ही डांस और एक्टिंग में मन लगता था। एक्ट्रेस की पढ़ाई भी मुंबई से ही हुई थी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












