DW Samachar – Header
BREAKING

Bihar deputy CM Tejashwi Yadav welcomes first child

लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बने, राजश्री ने बेटी को दिया जन्म
bihar deputy cm tejashwi yadav welcomes first child3836053507396026411.

लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बने, राजश्री ने बेटी को दिया जन्म

Bihar deputy CM Tejashwi Yadav welcomes first child
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के घर में आज किलकारियां गूंजी। लालू के बेटे और बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। सोमवार सुबह तेजस्वी की पत्नी रेचल उर्फ राजश्री ने बेटी को जन्म दिया। तेजस्वी के साथ ही परिवार के बाकी सदस्यों ने भी बेटी के आगमन पर खुशियां जाहिर कीं। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। तेजस्वी ने कहा कि ‘ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।’ पूरा लालू परिवार फिलहाल दिल्ली में है। दो दिन पहले राबड़ी देवी भी आनन-फानन में पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुईं थीं। अब उनके घर नन्ही परी आई है।

बता दें कि साल 2021 के दिसंबर माह में तेजस्वी ने राजश्री से विवाह रचाया था। राष्ट्रीय राजधानी में नई दिल्ली में हुए इस विवाह समारोह ने काफी चर्चा बटोरी थी. तेजस्वी और राजश्री की लव मैरिज हुई थी। बताया जाता है कि तेजस्वी और राजश्री के विवाह को लेकर पहले लालू परिवार तैयार नहीं था। मगर बाद में सब राजी हो गए थे। परिवार की रजामंदी के बाद इस जोड़े ने ‘चट मंगनी-पट ब्याह’ रचा लिया था। राजश्री की बात करें तो वह दिल्ली की रहने वाली हैं। उनके पिता चंडीगढ़ के एक स्कूल में प्रिंसिपल रह चुके हैं। राजश्री और तेजस्वी लंबे समय से एक दूसरे को जानते थे। बहरहाल, पुत्री के जन्म के साथ ही यादव परिवार को बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। लालू परिवार के बाकी सदस्यों ने भी बेटी के आगमन पर खुशियां जाहिर कीं। तेजस्वी की बहन रोहणी आचार्य ने भी ट्वीट कर लिखा है कि, आज किलकारी गूंजी है मेरे घर-आंगन में खुशियों का ऐसा तोहफा दिया है ईश्वर ने। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह ने भी अपनी सरकार में सहयोगी पार्टी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव को बधाई दी है। मुंगेर सांसद ललन सिंह ने लिखा कि बिहार के युवा नेता और माननीय उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी के घर लक्ष्मी रूपी पुत्री रत्न के आगमन पर हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़