DW Samachar – Header
BREAKING

पीएम मोदी आज काशी को देंगे विकास की 28 परियोजनाओं की बड़ी सौगात, जानें क्या है ये परियोजनाएं, कैसे उठाएं इसका लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र को बड़ी सौगात देने वाले हैं। पीएम मोदी आज काशीवासियों को विकास की 28 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें नौ परियोजनाएं की शामिल हैं। 19 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। इसमें बाबतपुर एयरपोर्ट पर एटीसी भवन, सारनाथ में नई सीएचसी, राजघाट प्राथमिक विद्यालय, पीएसी में मल्टीपरपज हाॅल सहित अन्य … Read more

PM Modi's
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र को बड़ी सौगात देने वाले हैं। पीएम मोदी आज काशीवासियों को विकास की 28 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें नौ परियोजनाएं की शामिल हैं। 19 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। इसमें बाबतपुर एयरपोर्ट पर एटीसी भवन, सारनाथ में नई सीएचसी, राजघाट प्राथमिक विद्यालय, पीएसी में मल्टीपरपज हाॅल सहित अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। यह सुविधाएं लोकार्पण के साथ ही अगले दिन यानी शनिवार से ही जनता को मिलने लगेंगी।

मालूम हो कि प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं का आज लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, वहां देर रात तक तैयारियां चलती रहीं हैं। शिलान्यास होने वालों में कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक यात्री रोपवे ट्रांसपोर्ट सिस्टम, भगवानपुरी में 55एमएलडी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सिगरा स्टेडियम में फेज दो और तीन के कार्य के साथ ही आईआईटी बीएचयू में सेंटर आफ एक्सीलेंस ऑन मशीन टूल्स डिजाइन, गंगा घाट के लिए चेंजिंग रूम युक्त फ्लोटिंग जेटी का निर्माण कार्य होना है।

Digital Women Trust

सारनाथ सीएचसी पर अस्पताल जैसी मिलेगी सुविधाएं

पीएम की सभा में कौन कौन होंगे मौजूद

आज की प्रधानमंत्री मोदी की आज की होने वाली संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर स्थित खेल मैदान में होने वाली सभा में करीब बीस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। इसमें विशेष रुप से 50 बुद्धिजीवियों को भी आमंत्रित किया गया है। सभा में अगली लाइन में इन बुद्धिजीवियों को बैठाया जाएगा।

जानें क्या हैं ये विकास परियोजनाएं…

लोकार्पण (187.17 करोड़ की विकास परियोजनाएं)

  • 28.23 करोड़: लाल बहादर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नया एटीसी टॉवर एवं टेक्निकल ब्लॉक।
  • 19.49 करोड़ ट्रांस वरुणा क्षेत्र की पेयजल परियोजना।
  • 15.78 करोड़: औद्योगिक क्षेत्र करखियांव में इंटीग्रेटेड पैक हाउस का निर्माण।
  • 17.24 करोड़: भेलूपुर स्थित जल संस्थान परिसर में दो मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट।
  • 5.89 करोड़: कोनिया पंपिंग स्टेशन पर 0.8 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट।
  • 13.32 करोड़: स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सड़कों का सुधार व मरम्मत कार्य फेज-2।
  • 2.99 करोड़ स्मार्ट सिटी मिशन के तहत राजघाट प्राथमिक विद्यालय का पुर्नविकास।
  • 1.84 करोड़ स्मार्ट सिटी मिशन के तहत महमूरगंज कपोजिट विद्यालय का पुर्नविकास।
  • 2.86 करोड़ स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पार्कों, कुंड का सौंदर्यीकरण, विकास।
  • 2.64 करोड़: 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर में 300 व्यक्तियों की क्षमता के मल्टीपरपज हॉल का निर्माण।
  • 1.3 करोड़: पुलिस लाइन में जलापूर्ति का कार्य।
  • 1.33 करोड़: फूलपुर में बैरक व विवेचना कक्ष।
  • 1.16 करोड़: बड़ागांव में बैरक व विवेचना कक्ष का निर्माण।
  • 9 करोड़ करोड़: सर्किट हाउस परिसर में अतिरिक्त भवन का निर्माण।
  • 6.73 करोड़- सारनाथ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण।
  • 4.94 करोड़: औद्योगिक क्षेत्र चांदपुर-महेशपुर में अवस्थापना व सुंदरीकरण का कार्य।
  • 3.08 करोड़: शहर में तीन अंतरगृही परिक्रमा पथ का पुर्निविकास।
  • 2.86 करोड़: सामने घाट के पास लठिया ड्रेन पर बाढ़ सुरक्षा के लिए फ्लिपर गेट का निर्माण।
  • 46.49 करोड़ जल जीवन मिशन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण पाइप पेयजल कार्यक्रम के तहत 19 ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं का निर्माण।
  • शिलान्यास (1592.49 करोड़ की परियोजनाएं)
  • 644.49 करोड़: कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक यात्री रोपवे ट्रांसपोर्ट सिस्टम का निर्माण।
  • 308.09 करोड़: नमामि गंगे परियोजना के तहत भगवानपुर में 55 एमएलडी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण।
  • 206.92 करोड़: सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम का विकास व आधुनिकीकरण फेज-2 और 3।
  • 194.62 करोड़: ग्राम इसरवार सेवापुरी में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग प्लांट की स्थापना।
  • 186.72 करोड़: ग्रामीण क्षेत्र की 59 पेयजल परियोजनाओं की शुरूआत।
  • 45 करोड़: आईआईटी बीएचयू में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन मशीन टूल्स डिजाइन की स्थापना।
  • 2.16 करोड़: काशी विद्यापीठ ब्लॉक के भरथरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण।
  • 3.05 करोड़: 30 डबल साइडेड एलईडी बैकलिट यूनिपोल लगेंगे

    0.99 लाख: गंगा घाट पर चेजिंग रूम युक्त फ्लोटिंग जेटी का निर्माण।
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़