DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

इस बार भी बिहार बोर्ड ने पूरे देश में बनाया रिकॉर्ड, 12वीं का परीक्षा परिणाम किया जारी, तीनों संकायों में लड़कियों ने मारी बाजी

Bihar Board sets new record again, releases 12th exam results across the country; girls outshine in all three streams.
Bihar Board sets new record again, releases 12th exam results across the country; girls outshine in all three streams.
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

इस बार भी बिहार बोर्ड ने पूरे देश में लगातार पांचवीं बार रिकॉर्ड बनाया है। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे बिहार बोर्ड ने 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इसके साथ ही टॉपर्स को दिए जाने वाले इनाम की भी घोषणा की गई है। टॉपर्स को एक लाख रुपये की इनाम राशि के साथ एक लैपटॉप और एक किंडल बुक रीडर दिया जाएगा। इस बार बिहार बोर्ड इंटर 2023 का कुल रिजल्ट 83.07 फीसदी रहा है। बिहार में 10 लाख 91 हजार 948 छात्र पास हुए हैं। कुल 10 लाख 91 हजार 948 छात्र पास हुए हैं। कला संकाय का रिजल्ट 82.74 फीसदी, वाणिज्य संकाय का परिणाम 93.85 फीसदी तथा विज्ञान संकाय का रिजल्ट 83.92 फीसदी रहा है। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा के तीनों संकायों में लड़कियों ने ही बाजी मारी है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में विज्ञान में आयुषी नंदन, कॉमर्स में सौम्या ओर रजनीश, कला संकाय में मोहद्दिसा ने परीक्षा को टॉप किया है। साइंस स्‍ट्रीम में आयुषि नंदन ने टॉप किया है। उन्‍होंने 474 नंबर के साथ 94.8 प्रतिशत स्‍कोर किए हैं। 472 नंबर के साथ हिमांशु कुमार दूसरे नंबर पर रहे हैं। नंबर 2 पर उनके साथ शुभम चौरसिया भी रहे हैं। नंबर 3 पर अदिति कुमारी रही हैं, उन्‍हें 471 नंबर मिले हैं। बिहार शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर ने 12वीं क्लास के नतीजे घोषित किए हैं। दोपहर 2.30 बजे इंटर के नतीजे घोषित किए इस मौके पर शिक्षा मंत्री के अलावा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग दीपक कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। बीएसईबी कक्षा 12वीं का परिणाम प्रेस फॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया गया। इस बार भी नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी है और तीनों स्ट्रीम में लड़कियां ही टॉपर रही हैं। बीएसईबी कक्षा 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद आप बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से BSEB Inter Result देख पाएंगे। इस बार बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षाएं 14 से 22 फरवरी 2023 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं बारहवीं के एग्जाम 1 से 11 फरवरी, 2023 तक हुए थे। इसी के साथ बिहार बोर्ड ने पांचवी बार सबसे पहले रिजल्ट जारी करके रिकॉर्ड बनाने का दावा भी किया है। बता दें कि बिहार बोर्ड देश का ऐसा बोर्ड है जो सबसे पहले बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करता है और नतीजे घोषित करता है। इस साल भी बिहार बोर्ड अन्य राज्यों से पहले रिजल्ट जारी किया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News