DW Samachar – Header
BREAKING

दो दिवसीय दौरे पर जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा भारत पहुंचे, पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर करेंगे चर्चा

जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर जापान के पीएम का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वह 10 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली से राजघाट के लिए रवाना होंगे और पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके कुछ देर बाद करीब 11 बजकर 15 मिनट में वह … Read more

Japanese PM Fumio Kishida arrives today for bilateral talks
Japanese PM Fumio Kishida arrives today for bilateral talks
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर जापान के पीएम का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वह 10 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली से राजघाट के लिए रवाना होंगे और पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके कुछ देर बाद करीब 11 बजकर 15 मिनट में वह हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर वह पीएम से मुलाकात के बाद हैदराबाद हाउस में ही प्रेस के सामने आपनी बातें रखेंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करेंगे।

दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर सुषमा स्वराज भवन में वह 41वां सप्रू हाउस व्याख्यान में भाग लेंगे और आखिर में शाम को 5 बजे बाल बोधि वृक्ष की यात्रा करेंगे और अलगे दिन यानी 21 मार्च को वापस जापान के लिए रवाना हो जाएंगे‌। दोनों लीडर्स के बीच इंडो-पैसिफिक रिजन और चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों पर बातचीत होगी। इस दौरान मई में हिरोशिमा में होनी वाली G7 समिट और सितंबर में दिल्ली में होने वाली G20 समिट, रूस-यूक्रेन जंग पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा डिफेंस, ट्रेड-इंवेस्टमेंट, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हेल्थ के मुद्दे पर भी बातचीत होगी। जापानी प्रधानमंत्री का भारत दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब जपान और भारत दोनों ही एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी निभाने का काम कर रहे हैं। एक तरफ भारत दुनिया के सबसे ताकतवर आर्थिक समूह जी20 की अध्यक्षता कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ जापान दुनिया के सबसे विकसित देशों के समूह जी7 की अध्यक्षता कर रहा है। वैश्विक नजरिए से दोनों देशों के लिए इन समूहों की अध्यक्षता बेहद महत्वपूर्ण है।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़