प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीआज सीबीआई के हीरक जयंती समारोह का करेंगे उद्घाटन, अधिकारियों को करेंगे पदक से सम्मानित

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे।
रविवार को प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सीबीआई के सर्वश्रेष्ठ जांच अधिकारियों में स्वर्ण पदक पाने वालों के लिए एक समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें पीएम अधिकारियों को पदक प्रदान करेंगे।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलांग, पुणे और नागपुर में सीबीआई के नवनिर्मित कार्यालय परिसरों का भी उद्घाटन करेंगे। पीएम सीबीआई के हीरक जयंती समारोह पर डाक टिकट और एक स्मृति सिक्का जारी करेंगे। साथ हीं वह जांच एजेंसी का ट्विटर पेज भी जारी करेंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












