
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
महाराष्ट्र के नए राज्यपाल रमेश बैस को बनाया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल के साथ-साथ लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार किया गया है। साथ ही कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ती की गई है। इसी कड़ी में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं कुछ नए राज्यपाल भी नियुक्त किये गए हैं। इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

बता दें कि राजस्थान के कद्दावर नेता गुलाब चंद कटारिया असम के राज्यपाल बनाए गए हैं। वहीं, पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नजीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बन गए हैं। बिहार के राज्यपाल फागु चौहान मेघालय के राज्यपाल बना दिए गए हैं। हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












