दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर ताबड़तोड़ हमला, घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष (DCW Chief) स्वाति मालीवाल के घर के बाहर कुछ असामाजिक तत्वों तोड़फोड़ की है और हमला करते हुए घर के बाहर खड़ी कार और गाड़ियों के शीशे चकनाचूर कर दिए गए हैं।
इस बात की जानकारी स्वयं स्वाति मालीवाल ने अपने ट्विटर के जरिए दी है। राहत की बात ये है कि इस हमले में स्वाती मालीवाल और उनके परिवार के लोग सुरक्षित हैं।
स्वाति मालीवाल की गाड़ियों पर ताबड़तोड़ हमला
डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोमवार की सुबह बताया कि अभी कुछ देर पहले मेरे घर पर कोई हमलावर घुस आया और उसने हमला किया। मेरी और मेरी मां की गाड़ी बुरी तरह से तोड़ दी और घर में घुसने की कोशिश की। शुक्र है मैं और मेरी मां दोनो घर पे नहीं थे, वरना पता नहीं क्या होता! कुछ भी करलो, मैं डरूंगी नहीं। स्वाति मालीवाल ने कहा कि वे दिल्ली पुलिस में मामले की शिकायत कर रही हैं।
कुछ दिन पहले मिली थी दुष्कर्म की धमकियां
बता दें कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति स्वाति मालीवाल अक्सर महिलाओं के साथ अनछुए मामलों को सामने लाती हैं। अक्सर इस तरह की आवाज को उठाने के बाद उन्हें कई धमकियां भी मिलती रहती हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही स्वाति मालीवाल ने बताया था कि उन्हें सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से की है।
वहीं इस स्वाति मालीवाल का आरोप है कि जब से उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर और बिग बॉस प्रतिभागी साजिद खान के खिलाफ आवाज उठाई है, तब से उन्हें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर धमकियां दी जा रही हैं।
साजिद खान को बिग बॉस से हटाने की मांग
मला हो कि दिल्ली महिला आयोग ने हाल ही में फिल्म निर्माता और निर्देशक साजिद खान को फेमस रियलिटी शो बिग बास से हटाने की मांग की थी। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा था कि साजिद खान पर 10 से अधिक महिलाओं के यौन उत्पीड़न और अश्लील व्यवहार का आरोप है। उन्होंने ने इस मामले को लेकर I&B मंत्री को चिट्ठी भी लिखी है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












