शनि, अप्रैल 4, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रामलीला मैदान में विशाल पंचपरमेश्वर सम्मलेन के माध्यम से आगामी निगम चुनाव के लिए किया शंखनाद

‘Kejriwal, time to go’ — JP Nadda slams AAP over corruption charges

एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में लिया हिस्सा

‘Kejriwal, time to go’ — JP Nadda slams AAP over corruption charges
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दिल्ली में ऐसा लग रहा है कि अभ चुनावी पारा चढ़ना शुरु हो चुका है। भाजपा ने तो आगामी निगम चुनाव के लिए आज से ही बिगुल फूंक दिया है। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज इसकी शुरुआत हुई जहां एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में दिल्ली के 13802 बूथों से भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की तैयारी पिछले एक महीने से चल रही थी और आज रामलीला मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पूरी गर्जना के साथ आगामी निगम चुनाव के लिए ऐलान कर दिया।

जे पी नड्डा ने आज रामलीला मैदान से पंचपरमेश्वर सम्मेलन में शंखनाद करते हुए कहा कि जो राजनीतिक पार्टियां इतनी बड़ी संख्या में जनसभा नहीं कर पाती हैं उतनी तो हमारे यहां कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हो जाता है। रामलीला मैदान में एक लाख कार्यकर्ताओं के बीच हुए इस विशाल पंचपरमेश्वर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने कई सारी योजनाएं चलाकर देश के करोड़ों लोगों को फायदा पहुंचाने का काम किया है, लेकिन बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना का लाभ गरीब लोगों को नहीं लेने दिया है। केजरीवाल सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में सिर्फ घोटाला किया और आज वह घोटालों की सरकार बन गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है और अब उन्हें सत्ता से जाना तय है।

जे पी नड्डा ने सबको याद दिलाते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले केजरीवाल शराब के ठेके खोलने के खिलाफ थे और सत्ता में आते ही उन्होंने मोहल्ले-मोहल्ले में शराब पहुंचाने का काम किया। इसके साथ ही नड्डा ने केजरीवाल के कई भ्रष्टाचारों को उजागर किया और साथ ही सभी से आवाहन किया कि वे घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों और केजरीवाल सरकार की भ्रष्टाचारी कारनामों को बताएं।

नड्डा ने फिर से एक बार शराब घोटाले को याद दिलाते हुए कहा कि शराब माफियाओं के साथ मिलकर उन्होंने पहले कमीशन 2 फीसदी से 12 फीसदी कर 400 करोड़ की जगह 2400 करोड़ रुपये वसूलकर उसका 6 फीसदी अपने जेब में डाल लिया। ऐसे घोटालेबाजों को सत्ता से उखाड़ फेंककर ही दिल्ली को बचाया जा सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में क्या किया सीएजी को जवाब नहीं दिया। 2526 कमरे और साथ में 160 टॉयलेट बनवाने थे, 807 करोड़ रुपये के टेंडर निकाला गया लेकिन कमरों की किमत सिर्फ 5 लाख रुपये प्रति कमरा जबकि केजरीवाल ने खर्च किए 33 लाख रुपये प्रति कमरा। उन्होंने कहा कि 745 स्कूलों में प्रधानाध्यापक नहीं, 70 फीसदी स्कूलों में साइंस और कॉमर्स की पढ़ाई तक नहीं होती और केजरीवाल कहते हैं कि गरीब बच्चों को डॉक्टर बनाएंगे।

नड्डा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पार्टी के बारे में विस्तार से बात की और साथ ही कहा कि आज लोकसभा में 302 सांसद, राज्यसभा में 92, 1395 विधायक, 18 राज्यों में एनडीए की सरकार, 117 मेयर, हज़ारों में जिला पार्षद और लाखों में वार्ड मेंबर हैं। भाजपा का सिर्फ राजनीतिक चेहरा ही नहीं बल्कि समाजिक चेहरा भी लोगों ने कोरोना के दौरान देखा। 50 करोड़ से ज्यादा दूध पैकेट, 30 करोड़ राशन किट, 80 करोड़ के आसपास मास्क और फ्रंट लाइन वर्कर्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे लेकिन अन्य पार्टियों के नेता या तो खुद को आइसोलेट कर लिया या फिर सिर्फ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बयानबाजी करते हुए देखें गए। इस कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा के सभी पदाधिकारी, सांसद विधायक और पूर्व मंत्री सहित कई सम्मानित लोग पहुंचे थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News