एशिया कप चैंपियन को नामीबिया ने टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में 55 रनों से हरा बढ़ाई मुसीबत

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
यही तो क्रिकेट और टी 20 फॉर्मेंट की खूबसूरती है कब क्या होगा यह उसे भी नहीं पता जो फील्ड के बीच में हो। आज का मैच एक अंडरडॉग टीम की सबसे बड़ी अचीवमेंट में दर्ज की जाएगी। टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफाई मैच में नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रनों से हरा कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। एक ऐसी टीम जिसने अभी कुछ ही दिन पहले यह साबित किया था कि टी20 फॉर्मेट में वह एशिया की बेस्ट टीम है। अभी एशिया कप का रंग चढ़ा ही था कि नामीबिया ने पहले ही मैच में हराकर उसके इस रंग को बेरंग कर दिया।
पहले बैटिंग, बॉलिंग और फिर फील्डिंग में जिस तरह से नामीबिया ने परफॉर्मेंस दिया वह किसी चैंपियन टीम से कम नहीं था। जॉन फ्लिंक ने जिस तरह से पहले बैटिंग और फिर बॉलिंग में प्रदर्शन किया वह वाकई शानदार था। टॉस जीतकर श्रीलंका ने नामीबिया को बैटिंग के लिए इनवाइट किया। हालांकि16 रनों पर दो विकेट गंवाकर नामीबिया मुश्किल में था। फिर कुछ सम्भलकर बैटिंग शुरू हुई लेकिन रन रेट को 7 रन प्रतिओवर के हिसाब से बरकरार रखा और शायद यही उसकी यूएसपी साबित हुई।

93 रनों पर 6 विकेट गंवाने के बाद नामीबिया ने कमबैक किया। और फिर आगे कोई भी विकेट नहीं खोने दिया। अंत 5 ओवर यानी 30 गेंदों में 68 रन और अंत के 3 ओवर में 47 रनों की साझेदारी कर टीम को 163 रन ले गए। अंत में जॉन फ्रेंकलि रन आउट हो गए लेकिन तब तक उन्होंने अपना काम कर दिया था। 28 गेंदों में 44 रन बनाकर जॉन टीम के टोटल में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया। समिट ने भी कैमियो खेली और शायद वही से मोमेंट नामीबिया के पक्ष में गया। 16 गेंदों में 31 रनों की धुंआधार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक ले गए।
164 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम पर दवाब शुरुवात से ही दिखना शुरू हो गया था। देखते ही देखते उसके विकेट गिरते चले गए और पूरी पारी में नामीबिया के गेंदबाज हावी रहे। 21 रनों पर ही श्रीलंका के टॉप 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे।कप्तान शानका ने 29 रन और राजपक्षे के 20 रनों के अलावा किसी भी बल्लेबाज के पास नामीबिया के गेंदबाजो का जवाब नहीं था। और देखते ही देखते पूरी टीम 108 रन पर आल आउट हो गई। 55 रन से हारने के बाद टीम श्रीलंका के पास अब क्वालीफाई करने का भी खतरा मंडराने लगा है।
अमन पांडेय
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












