JOIN OUR WHATSAPP GROUP
कांग्रेस पार्टी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज कर्नाटक के बेल्लारी में एक बड़ा हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि इस पदयात्रा में शामिल चार कार्यकर्ता करंट की चपेट में आ गए। जिसके बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये सभी कार्यकर्ता हाथ में झंडा और लोहे की छड़ लिए हुए थे। जिसके बाद ये बिजली की तार की चपेट में आ गए।
कांग्रेस पार्टी ने किया मुआवजे का ऐलान
वहीं इस घटना पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर घटना की जानकारी देते हुए कहा कि आज यात्रा में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी जब बल्लारी के मोका कस्बे के पास चार व्यक्तियों को मामूली बिजली का झटका लगा। राहुल गांधी ने मुझे और विधायक नागेंद्र को सिविल अस्पताल का दौरा करने के लिए भेजा। भगवान दयालु हैं इसलिए सब ठीक हैं। कांग्रेस चारों को 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















