तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म रश्मि रॉकेट का ट्रेलर रिलीज, 15 अक्टूबर को जी 5 पर रिलीज होगी पूरी फिल्म

दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म रश्मि रॉकेट (Rashmi Rocket) का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। यह फिल्म आने वाले महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर दशहरे के दौरान रिलीज होगी।
रश्मि रॉकेट फिल्म महिला एटलेट के साथ जेंडर टेस्टिंग के नाम पर और उस के दौरान किए जाने वाले परीक्षण पर आधारित है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह से भारतीय एथलीट रश्मि (Taapsee Pannu) जो भारत के लिए कई मेडल जीत चुकी है उसे जेंडर टेस्टिंग के बाद बेहद बुरी तरह से बदसलूकी और टीम से निकाल दिया जाता है, जब टेस्टिंग के दौरान है यह पता चलता है कि रश्मि में महिला के अपेक्षा पुरुषों का अंश ज्यादा है। फिर रश्मि अपने स्वाभिमान और कैरियर को बचाने के समाज से लड़ती है। इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाया कि कैसे हर वर्ष जेंडर टेस्टिंग के नाम पर कई एथलीट्स निकाल दिए जाते हैं।
फिल्म के ट्रेलर में तापसी पन्नू हमेशा की तरह अपनी बेबाक और बेहतरीन अभिनय करते नजर आई हैं इसके अलावा इस फिल्म में प्रियांशु पेन्युली (Priyanshu Painyuli), अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee), सुप्रिया पाठक (Supriya Pathak) भी हैं।
मिलिए रश्मि से , जिसके लिए
— taapsee pannu (@taapsee) September 23, 2021
‘हार जीत तो परिणाम है , कोशिश हमारा काम है’ । #RashmiRocket Premieres 15th October on #ZEE5.
https://t.co/ISqIzP4Xbw
The story revolves around a female athlete whose glory is hindered when she is asked to undergo a gender test. Get ready to watch this gripping sports drama. Premieres 15th October 2021.
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !














