DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

PM Narendra Modi to inaugurate revamped railway station Vadnagar in Gujarat

PM Narendra Modi to inaugurate revamped railway station Vadnagar in Gujarat

गुजरात के वडनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण के बाद पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, बचपन में पीएम मोदी यहीं बेचा करते थे चाय

गुजरात के वडनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्निमाण के बाद आज पीएम मोदी वडनगर रेलवे स्टेशन का डिजिटल तरीके से उद्घाटन करने वाले हैं।
गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित यह कस्बा मोदी का गृहनगर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बचपन में चाय बेचा करते थे।

बता दें की वडनगर शहर ‘धरोहर सर्किट’ में आता है, इसलिए इस रेलवे स्टेशन की इमारत को 8.5 करोड़ रुपये की लागत से हेरिटेज लुक दिया गया है और इसका शुभारंभ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

इसके अलावा पीएम मोदी कई अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन करने वाले हैं। जिसमें पुनर्विकसित गांधीनगर रेलवे स्टेशन के ऊपर निर्मित एक पांच सितारा होटल और अहमदाबाद में साइंस सिटी में कुछ नए आकर्षण शामिल हैं। साथ हीं इस ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान पीएम गांधीनगर-वरेथा मेमू ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

https://platform.twitter.com/widgets.js
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News