जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, तीन आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के हाजिन राजपोरा इलाके में गुरुवार देर रात से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है।
इस दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया है। वहीं, एक जवान शहीद हो गया है। दोनों तरफ से गोलीबारी चल रही है और अभी भी ऑपरेशन जारी है।
बता दें कि खुफिया एजेंसियों को हाजिन राजपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद देर रात ही सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और आतंकियों से सरेंडर करने के लिए कहा।
लेकिन आतंकियों ने सरेंडर करने के बजाय सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां जवान ने दम तोड़ दिया। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी मार गिराए हैं, जिनकी अभी शिनाख्त नहीं हुई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















