
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक आज शाम 4 बजे लाइव सेशन के जरिए विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देने वाले हैं।
इस लाइव सेशन के दौरान सीबीएसई बोर्ड परीक्षा, परिणाम और कॉलेज में प्रवेश से संबंधित प्रश्नों पूछे जाएंगे। इसके अलावा उम्मीद जताई जा रही है कि शिक्षा मंत्री शुक्रवार को जेईई मेन, जेईई एडवांस और नीट की स्थिति को भी स्पष्ट कर सकते हैं।
बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट 2021 की परीक्षा का आयोजन 1 अगस्त को किया जाना था, लेकिन इसके लिए अभी तक आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि शिक्षा मंत्री द्वारा नीट 2021 को स्थगित कर दिया जाएगा। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















