DW Samachar – Header
BREAKING

Punjab Congress: CM Captain Amarinder Singh reaches Delhi to meet high level panel

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच आज आलाकामान से दिल्ली मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पंजाब में कांग्रेस पार्टी के अंदरुनी कलह के बीच आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी के बनाए पैनल से दिल्ली में मुलाकात करेंगे।इससे पहले मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह राज्य में कल देर शाम मंत्री, सांसदों और विधायकों से की मुलाकात … Read more

amarinder_singh_cm

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच आज आलाकामान से दिल्ली मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह

पंजाब में कांग्रेस पार्टी के अंदरुनी कलह के बीच आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी के बनाए पैनल से दिल्ली में मुलाकात करेंगे।
इससे पहले मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह राज्य में कल देर शाम मंत्री, सांसदों और विधायकों से की मुलाकात की थी।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि समिति से मुलाकात के बाद अमरिंदर सिंह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ डिजिटल बैठक भी कर सकते हैं।

गौरतलब है कि हाल के कुछ सप्ताह में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली है। जिसके बाद विधायक परगट सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ अन्य नेताओं ने भी मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। नवजोत सिद्धू ने मंगलवार को इस समिति से मुलाकात कर अपने विचार रखे थे। समिति से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि ‘‘सत्य प्रताड़ित हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता.’’ कांग्रेस अलाकमान चुनाव से कुछ महीने इस कलह को दूर करने के साथ ही सिद्धू को सरकार या पार्टी में कोई महत्वपूर्ण भूमिका देने के पक्ष में है ताकि चुनाव में अमरिंदर के साथ सिद्धू की लोक्रपियता का पार्टी को फायदा हो सके।

Digital Women Trust

इस बीच, ऐसी भी चर्चा है कि नवजोत सिंह सिद्धू को सरकार में बतौर उप मुख्यमंत्री शामिल करने और उनके साथ ही किसी हिंदू दलित को दूसरा उप मुख्यमंत्री बनाने के फार्मूले पर विचार चल रहा है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़