DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने फंडराईजर की मदद से बच्चे को दिलाई नई जिंदगी

बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने फंडराइजर की मदद से एक ऐसे बच्चे की इलाज में सहयोग किया जिसे बेहद दुर्लभ बीमारी थी और उसके इलाज में दुनिया की सबसे महंगी दवा में से एक की जरूरत थी।

बता दें की अयांश गुप्ता नाम के बच्चे को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोपी नाम की बीमारी थी, जिसके इलाज के लिए उसे Zolgensma नामक दवा की जरूरत थी। ये दवा दुनिया की सबसे कीमती दवाओं में से एक है। इस दवा की कीमत 16 करोड़ रुपए है।
विराट और अनुष्का ने फंडराइजर की मदद से 11 करोड़ रुपए की व्यवस्था की और बाकी 5 करोड़ रुपए की व्यवस्था भी अन्य स्टार्स ने मिल कर की।

https://platform.twitter.com/widgets.js
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News