DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Bollywood Superstar Akshay Kumar Tests Positive For COVID-19

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी हुए कोरोना पॉजिटिव

कोरोना महामारी देश में हर दिन तेजी के साथ बढ़ती जा रही है । इस खतरनाक वायरस की चपेट में तमाम सेलिब्रिटी भी आने लगी हैं । अब फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है । इसके बाद अक्षय कुमार ने बताया है कि वो अपने घर पर ही क्वारंटीन में हैं । अक्षय कुमार ने बयान जारी कर कहा कि आप सभी को जानकारी देना चाहता हूं कि आज सुबह मेरी कोविड 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। सभी प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं घर पर क्वारंटीन हूं और सभी जरूरी मेडिकल केयर ले रहा हूं। मैं निवेदन करता हूं कि जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं अपना टेस्ट करवाएं और अपना ध्यान रखें, जल्द ही एक्शन में वापस लौंटूंगा। अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं । अक्षय के पास फिल्मों की लंबी लिस्ट है। फैंस को अपकमिंग फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का इंतजार है। इस फिल्म में वे कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी लीड रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह जल्द ही पृथ्वीराज, बेलबॉटम, बच्चन पांडे और रामसेतु में भी नजर आने वाले हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में यह महामारी बेकाबू हो गई है। हर दिन इस राज्य में करीब 50 हजार नए संक्रमित मरीज बढ़ रहे हैं ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News