फिल्म अभिनेता एजाज खान को ड्रग्स मामले में एनसीबी ने किया गिरफ्तार

फिल्म अभिनेता एजाज खान को ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने बीते मंगलवार गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद उनसे आठ घंटे तक पूछताछ की गई। बता दें की मुंबई में ड्रग पेडलर शादाब बटाटा की गिरफ्तारी के बाद एजाज खान का नाम सामने आया था, जिसके बाद एनसीबी ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। एजाज खान पर बटाटा गैंग का हिस्सा होने का आरोप है। इसके साथ ही एनसीबी की टीम ने मंगलवार को एजाज के अंधेरी और लोखंडवाला के कई ठिकानों पर छापामारी भी की। पिछले दिनों एनसीबी ने मुंबई के सबसे बड़े ड्रग्स सप्लायर फारूख बटाटा के बेटे शादाब को गिरफ्तार किया था। सिर्फ यही नहीं उसके पास से करीब दो करोड़ रुपये की ड्रग्स भी बरामद की गई थी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












