केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक ने दी बॉलीवुड में दस्तक, फिल्म तारिणी से करेंगी डेब्लू

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की बेटी आरुषि निशंक अब जल्द हीं अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली हैं।
आरूषि निशंक नेवी की महिला अफसरों की बहादुरी पर बनी फिल्म ‘तारिणी’ से फिल्मी दुनिया में डेब्यू करेंगी। उन्होंने यह घोषणा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर की है। यह फिल्म 6 महिला नेवी ऑफिसर के कहानी पर निर्धारित होगी।

क्या है तारिणी:
19 सितंबर 2017 को वर्तिका जोशी, प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति, एस. विजया, ऐश्वर्य और पायल गुप्ता ने भारतीय नौसेना की सेलिंग नौका आईएनएस तारिणी पर अपना सफर गोवा से शुरू किया था। 21,600 नॉटकिल माइल्स की दूरी तय करके वापस आने में और इस अभियान में लगभग 254 दिन लगे थें। 21 मई, 2018 को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पौलेंड और दक्षिण अफ्रीका होते हुए महिला अफसर गोवा पहुंचीं। मेक इन इंडिया के तहत बने इस तारिणी नौका में सवार होकर इन छह महिला अफसरों ने इस साहसिक अभियान इतिहास के पन्नो में भी अपना नाम दर्ज कर लिया। पीएम मोदी ने भी इस अभियान की खूब सराहाना की थी।
बता दें की केंद्रीय मंत्री की बेटी आरुषि निशंक एक सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना हैं। आरुषि निशंक सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर आरुषि निशंक के हजारों फॉलोअर्स भी हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












