मुंबई पुलिस ने कंगना रणावत और उनकी बहन रंगोली को तीसरी बार भेजा समन

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को बांद्रा पुलिस ने तीसरी बार समन जारी करते हुए 23-24 नवंबर को पेश होने का आदेश दिया है। यह समन उनकी सोशल मीडिया पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने व दो समूहों के बीच सांप्रदायिक तनाव फैलाने को लेकर जारी किया गया है।
दरअसल, कंगना राणावत एवं उनकी बहन पर मुंबई के उपनगर बांद्रा की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश के पर केस दर्ज किया गया था।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












