DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: गैस पाइपलाइन बिछाने की योजना को लेकर डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिया कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश.

Jehanabad News: गैस पाइपलाइन बिछाने की योजना को लेकर डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिया कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश.
InShot_20261112_191718020

पथ निर्माण विभाग से एनओसी लेने और सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने पर दिया जोर.

जहानाबाद। जिले में गैस पाइपलाइन बिछाने की योजना को धरातल पर उतारने की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इसको लेकर गुरुवार को जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में गैस पाइपलाइन बिछाने से संबंधित प्रस्तावित कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। IOCL के अधिकारियों ने बताया कि चिह्नित मार्गों पर पाइपलाइन बिछाने के लिए पथ निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) प्राप्त करना आवश्यक है।
इस पर डीएम ने अधिकारियों से पाइपलाइन बिछाने के प्रस्तावित मार्ग, खुदाई किए जाने वाले स्थलों और पाइपलाइन की कुल लंबाई की जानकारी ली। उन्होंने IOCL के अधिकारियों को पूरी कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। इसमें पाइपलाइन का मार्ग, कुल लंबाई, खुदाई वाले स्थान और काम पूरा करने की समयसीमा स्पष्ट रूप से शामिल करने को कहा।डीएम ने पथ निर्माण विभाग, संबंधित कार्यपालक अभियंता, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और अपर समाहर्ता के साथ समन्वय स्थापित कर एनओसी समेत सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्य को समयबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से पूरा कराने पर जोर दिया, ताकि जिले में गैस पाइपलाइन बिछाने की योजना को आगे बढ़ाया जा सके।

Digital Women Trust

Jehanabad News: DM reviews the plan for laying a gas pipeline; instructs officials to prepare an action plan.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़