यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग से 9 यात्रियों की मौत हुई। कई यात्रियों ने खिड़की से कूदकर जान बचाई, जांच जारी है।
Yamuna Expressway Bus Fire, 9 Dead
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बीती रात 23 सितंबर को एक स्लीपर एसी बस अचानक आग की लपटों में घिर गई। अगले कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में 9 यात्रियों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। वहीं कुछ लोगों ने खिड़की से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

बता दें कि यह हादसा जेवर थाना इलाके में जीरो पॉइंट से करीब 32 किलोमीटर आगे दयानतपुर गांव में रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुई। यह बस राज कल्पना ट्रेवल्स की थी और घटना के समय बस (नंबर BR32 PA8647) में लगभग 35 से 50 यात्री सवार थे। यह बस दिल्ली से महोबा जा रही थी।
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में कैसे लगी आग?
शुरुआती जांच के मुताबिक आग लगने की वजह ड्राइवर की सीट के पास हुआ शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। जैसे ही बस में धुआं भरा, ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी को एक्सप्रेसवे के किनारे रोक दिया। लेकिन कुछ ही मिनटों में आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर चीख-पुकार मच गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जो लोग निकल पाए, उन्होंने बाहर भागकर जान बचाई। कुछ यात्रियों ने खिड़की से छलांग लगाई।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह खाक हो चुकी थी। इस दौरान इस हादसे में घायल लोगों को प्रशासन ने अस्पताल पहुंचाया।
टिकट बुकिंग से परिजनों तक पहुंचेगा प्रशासन
इस दर्दनाक हादसे में मारे गए यात्रियों के शव इतनी बुरी तरह जल चुके हैं कि मौके पर उनकी पहचान संभव नहीं हो पा रही है। पुलिस बस की टिकट बुकिंग की डिटेल के आधार पर यात्रियों के परिजनों से संपर्क कर रही है। परिजनों के डीएनए नमूने लेकर शवों से मिलान कराया जाएगा। इसके बाद ही मृतकों की पहचान की पुष्टि हो सकेगी।
Yamuna Expressway Bus Fire, Greater Noida Bus Fire, Yamuna Expressway Accident, Jewar Bus Fire, Raj Kalpana Travels, Greater Noida News, Bus Fire Accident
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















