DW Samachar – Header
BREAKING

राज्यसभा की 12 सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान: जानें कब और कहां होगा चुनाव

राज्यसभा की 12 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा। जानें यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की सीटों का पूरा चुनाव कार्यक्रम और जरूरी तारीखें। Rajya Sabha Polls: 12 Seats, Oct 16 Vote निर्वाचन आयोग ने देश के तीन राज्यों में खाली होने वाली राज्यसभा सीटों के लिए आधिकारिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दिया … Read more

Rajya Sabha Polls: 12 Seats, Oct 16 Vote

राज्यसभा की 12 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा। जानें यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की सीटों का पूरा चुनाव कार्यक्रम और जरूरी तारीखें।

Rajya Sabha Polls: 12 Seats, Oct 16 Vote

निर्वाचन आयोग ने देश के तीन राज्यों में खाली होने वाली राज्यसभा सीटों के लिए आधिकारिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दिया है। निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में नियमित अंतराल पर पूरी हो रही सीटों के लिए चुनाव कराए जाएंगे, जबकि पश्चिम बंगाल की एक रिक्त सीट पर उपचुनाव संपन्न होगा और इन सभी सीटों के लिए 16 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा।

Digital Women Trust

क्या होगा चुनाव शेड्यूल

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पूरी चुनावी प्रक्रिया अक्टूबर के मध्य तक पूरी कर ली जाएगी।
अधिसूचना जारी होने की तिथि 29 सितंबर 2026 होगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर 2026 तक रहेगी। वहीं नामांकन पत्रों की जांच (स्कूटनी) 7 अक्टूबर 2026 और नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर 2026 तक रहेगी।

मतदान की तिथि: 16 अक्टूबर 2026 (सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक)

मतदान और परिणामों की घोषणा: 16 अक्टूबर 2026 (शाम 5:00 बजे से मतगणना शुरू)
चुनावी प्रक्रिया पूरी होने की अंतिम तिथि: 19 अक्टूबर 2026

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 10 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल आगामी 25 नवंबर 2026 को समाप्त होने जा रहा है। जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें प्रमुख रूप से अरुण सिंह, गीता उर्फ चंद्रप्रभा, नीरजा शेखर, बृजलाल, प्रो. राम गोपाल यादव, रामजी, बी.एल. वर्मा, सीमा, डॉ. दिनेश शर्मा और हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं। निर्वाचन आयोग के दस्तावेजों के अनुसार, डॉ. दिनेश शर्मा से जुड़ी सीट पहले ही 11 सितंबर 2026 से रिक्त चल रही है। इन सभी 10 सीटों पर नए सदस्यों के चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।

उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल का चुनावी गणित

उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड में राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल का कार्यकाल भी 25 नवंबर 2026 को पूरा हो रहा है। उनकी इस एक सीट के लिए भी इसी निर्धारित कार्यक्रम के तहत 16 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा।

पश्चिम बंगाल उपचुनाव

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव होगा। यह सीट रुक्मिणी मलिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई है, जिन्होंने गत 16 जुलाई 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस सीट का मूल कार्यकाल 2 अप्रैल 2032 तक था, जिसे भरने के लिए भी उसी दिन मतदान होगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़