DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: मुजफ्फरपुर से घर आए युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका.

Jehanabad News: मुजफ्फरपुर से घर आए युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका.
InShot_20260922_103347345

मुजफ्फरपुर में बजाज फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था युवक, मोबाइल से सिम निकालने और स्कूटी दूसरी जगह मिलने पर उठे सवाल.

जहानाबाद। परस बिगहा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जहानाबाद शहर के बड़ी संगत मोहल्ला निवासी सौरभ कुमार (पिता विजय कुमार सिन्हा) के रूप में हुई है। सौरभ मुजफ्फरपुर में बजाज फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे और सोमवार को ही मुजफ्फरपुर से जहानाबाद स्थित अपने घर आए थे। परिजनों के अनुसार, सोमवार की शाम सौरभ स्कूटी से दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। इसके बाद परिजन रातभर अपने स्तर से उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक के पास स्थानीय लोगों की नजर एक युवक के शव पर पड़ी। शव के पास मिले पर्स से प्राप्त मोबाइल नंबर के आधार पर स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सौरभ कुमार के रूप में की। परिजनों का आरोप है कि सौरभ का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, जबकि उनके मोबाइल को रिसेट कर उसमें से सिम कार्ड निकाल दिया गया था। वहीं, सौरभ की स्कूटी भी घटनास्थल से कुछ दूरी पर दूसरी जगह मिली। इन परिस्थितियों के आधार पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है। मृतक के परिजन गप्पू सिन्हा ने पुलिस को घटना की सूचना देते हुए पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर परस बिगहा थानाध्यक्ष सर्वनारायण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Body of a young man who had returned home from Muzaffarpur found on railway tracks; family suspects murder.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़