DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News :बिहार राज्य ओलंपिक प्रतियोगिता में जहानाबाद के चार तलवारबाज दिखाएंगे दम

Jehanabad News :बिहार राज्य ओलंपिक प्रतियोगिता में जहानाबाद के चार तलवारबाज दिखाएंगे दम
IMG-20260914-WA0231

अम्मा क्लब में चयनित खिलाड़ियों का हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण

जहानाबाद। बिहार राज्य में पहली बार आयोजित होने जा रही बिहार राज्य ओलंपिक प्रतियोगिता में जहानाबाद के चार तलवारबाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता सितंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाली है। इसी को लेकर सोमवार को अम्मा क्लब में शाम 3:30 बजे चयनित खिलाड़ियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Digital Women Trust

प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक तकनीकी पहलुओं, खेल कौशल और रणनीति की जानकारी दी गई। खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।

जहानाबाद तलवारबाजी संघ के सचिव अन्नू शक्ति सिंह ने बताया कि जिले से चार खिलाड़ियों का बिहार राज्य ओलंपिक प्रतियोगिता के लिए चयन होना जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जहानाबाद का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं।

प्रतियोगिता में जहानाबाद का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में कुणाल सिंह आर्य, गौरव कुमार, आशीष कुमार और राजेश दास शामिल हैं। सभी खिलाड़ी फेंसिंग टीम के लिए खेलेंगे। टीम के कोच के रूप में अन्नू शक्ति सिंह तथा टीम मैनेजर के रूप में राजेश कुमार की जिम्मेदारी होगी।

संघ के पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले के लिए पदक हासिल करेंगे। बिहार राज्य ओलंपिक प्रतियोगिता में पहली बार तलवारबाजी के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने से खेल प्रेमियों में भी उत्साह है।

Jehanabad News: Four fencers from Jehanabad to showcase their skills at the Bihar State Olympic Competition.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़