DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: रोजगार मेले में युवाओं को मिला रोजगार का अवसर, 23 कंपनियों ने दी नौकरियों की जानकारी

Jehanabad News: रोजगार मेले में युवाओं को मिला रोजगार का अवसर, 23 कंपनियों ने दी नौकरियों की जानकारी
InShot_20260912_155450467

जहानाबाद। जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, जहानाबाद में शनिवार को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग तथा जिला नियोजनालय, जहानाबाद के सौजन्य से आयोजित इस रोजगार मेले में स्थानीय सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आई 23 कंपनियों ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।

कार्यक्रम का आयोजन जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर किया गया। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों की ओर से अलग-अलग पदों के लिए बड़ी संख्या में रिक्तियां उपलब्ध कराई गईं। इनमें सेल्समैन, सुपरवाइजर, हेल्पर, सिक्योरिटी गार्ड, ट्रेनी, प्रोडक्शन ट्रेनी, वेयरहाउस एसोसिएट, पैकिंग एवं क्वालिटी ऑपरेटर, फिटर, वेल्डर सहित अन्य पद शामिल रहे। अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता के अनुसार 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक स्तर के युवाओं को रोजगार के अवसर दिए गए।

Digital Women Trust

इस दौरान डीएम छिरिङ वाई भूटिया ने कहा कि रोजगार मेला जहानाबाद के युवाओं के लिए बेहतर अवसर है। जिले में अलग-अलग कंपनियों के आने से स्थानीय युवाओं को रोजगार प्राप्त करने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन का प्रयास है कि युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने युवाओं से ऐसे आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

डीएम ने कहा कि यदि किसी युवा को इस रोजगार मेले में तत्काल रोजगार नहीं मिल पाता है तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन के निर्देश पर आने वाले समय में भी रोजगार कैंप और रोजगार मेले का आयोजन लगातार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके।

कार्यक्रम में निदेशक नियोजन, उपनिदेशक नियोजन सह अधिकारी मंडल पटना अमृता कुमारी ने कहा कि बिहार सरकार की योजनाओं के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनियों और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के बीच सीधा संपर्क स्थापित होता है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

रोजगार मेले में युवाओं को आईटीआई, आरसेटी, डीआरसीसी, जिला उद्योग केंद्र और श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कंपनियों की ओर से उपलब्ध कराई गई नौकरियों में लगभग 12 हजार से 35 हजार रुपये तक के मासिक वेतन के अवसर शामिल रहे। रोजगार मेले में जहानाबाद सहित आसपास के जिलों के युवाओं ने भी भाग लिया।

Jehanabad News: Youth get employment opportunities at job fair; 23 companies provide details on job openings.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़