जहानाबाद। स्थानीय एस. एन. सिन्हा कॉलेज, जहानाबाद के समाजशास्त्र विभाग में कार्यरत अतिथि सहायक प्राध्यापिका डॉ. सुरभि के पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में चयनित होने पर विभाग की ओर से विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान महाविद्यालय में डॉ. सुरभि द्वारा किए गए उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों एवं सक्रिय सहभागिता की सराहना की गई। समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन सहित अन्य शिक्षकों ने उन्हें स्मृति चिह्न, बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने डॉ. सुरभि के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान को सराहनीय बताया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने महाविद्यालय में अपने कार्यकाल के दौरान विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में सफल शैक्षणिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह में डॉ. अख्तर रोमानी, डॉ. सुबोध कुमार झा, डॉ. शशिधर गुप्ता, डॉ. ओमप्रकाश वर्मा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मोहम्मद इंतखाब आलम, श्रीमती कुमकुम कुमारी, डॉ. कविंद्र भगत, डॉ. नेहा कुमारी, डॉ. यास्मीन बानो, डॉ. शोभा रानी, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. निमिषा किरण, डॉ. सिया शरण, डॉ. रूपम कुमारी, डॉ. के. के. झा, डॉ. स्वाति, डॉ. रानी सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jehanabad News: Dr. Surbhi felicitated and bid farewell upon her selection at Patliputra University.



















