DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: खेत में काम के दौरान करंट की चपेट में आने से 33 वर्षीय किसान की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

Jehanabad News: खेत में काम के दौरान करंट की चपेट में आने से 33 वर्षीय किसान की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
IMG_20260716_201003

जहानाबाद: जिले के रतनी प्रखंड स्थित लाखापुर गांव में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में खेत में काम कर रहे 33 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। मृतक की पहचान लाखापुर गांव निवासी रजनीश बिंद (33 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रजनीश गुरुवार शाम अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान वे खेत के पास मौजूद बिजली की तार की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. कृष्ण मोहन पासवान ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार गूंज उठी। पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जाता है कि रजनीश बिंद खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो छोटे बेटे और एक बेटी हैं। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर आर्थिक और मानसिक संकट गहरा गया है। गांव में भी इस घटना के बाद मातम का माहौल है। घटना के बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि क्षेत्र में बिजली के तार और व्यवस्था लंबे समय से जर्जर स्थिति में हैं। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण यह हादसा हुआ। परिजनों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। नगर थाना प्रभारी उमेश प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। जांच के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Digital Women Trust

Jehanabad News: 33-year-old farmer dies after suffering electric shock while working in the field; family accuses Electricity Department of negligence.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़