DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: निसरपुरा हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घरों पर चली कुर्की-जब्ती और बुलडोजर कार्रवाई

Jehanabad News: निसरपुरा हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घरों पर चली कुर्की-जब्ती और बुलडोजर कार्रवाई
InShot_20260611_071652715

जहानाबाद। जिले के भेलावर थाना क्षेत्र अंतर्गत निसरपुरा हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने गांव पहुंचकर आठ नामजद फरार अभियुक्तों के घरों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। इस दौरान कई अवैध निर्माणों को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त भी किया गया। कार्रवाई की निगरानी स्वयं पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने की। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में फरार आरोपियों की संपत्तियों को जब्त किया गया और कानून के दायरे में आवश्यक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि निसरपुरा हत्याकांड के आरोपी लंबे समय से फरार हैं और बार-बार नोटिस एवं न्यायालयी आदेशों के बावजूद उपस्थित नहीं हो रहे थे। इसके बाद न्यायालय से प्राप्त निर्देश के आधार पर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की गई। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फरार अभियुक्तों को शीघ्र आत्मसमर्पण करने की चेतावनी देते हुए एसपी ने कहा कि यदि वे समय रहते सरेंडर नहीं करते हैं तो आगे भी उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले के अपराधियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन का कहना है कि कानून का राज स्थापित करना और न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

Digital Women Trust
Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़