DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: सहयोग शिविर में सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के लिए दिए गए निर्देश

Jehanabad News: सहयोग शिविर में सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के लिए दिए गए निर्देश
InShot_20260602_182845075

जहानाबाद। “विकसित भारत, समृद्ध बिहार” के संकल्प को साकार करने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सभी पंचायतों में आयोजित किए जाने वाले “सहयोग शिविर” के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न पंचायतों में शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद के निर्देशानुसार गंधार, नोनहीं एवं मनीयामा पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।

शिविर के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों द्वारा उनके त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया तथा शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम लोगों को उनके गांव एवं पंचायत स्तर पर ही बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। जहानाबाद पुलिस एवं जिला प्रशासन ने आमजन की समस्याओं के समाधान, पारदर्शी कार्यशैली तथा बेहतर जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए लोगों से ऐसे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Problems of villagers were heard in the cooperation camp, instructions were given for quick solution.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़