बिहार की राजधानी पटना में NEET परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा का शव मिला है। यह घटना पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के सचिवालय कॉलोनी स्थित राधे कृष्णा हॉस्टल में हुई है। मंगलवार सुबह 17 साल की छात्रा का शव फंदे से झूलता देखकर सबलोग दंग रह गए। हॉस्टल संचालक ने फौरन पुलिस और परिजनों को सूचना दी। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी साथ लाया। एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटा रही है।
पुलिस जता रही आत्महत्या की आशंका
पुलिस के अनुसार, 17 साल की छात्रा समस्तीपुर की रहने वाली थी। वह पिछले दो वर्ष से पटना में नीट परीक्षा की तैयारी करती थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या लग रहा है। परिजनों से मामले की जानकारी ली जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। किसी लड़के की ओर से परेशान करने की बात भी सामने आ रही है। छात्रा के कॉल डिटेल्स को भी खंगाला जा रहा है। लड़के की तलाश की जा रही है।
कुछ दिनों से परेशान कर रहा एक लड़का
हॉस्टल संचालक आभा सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह छात्रा सोमवार रात खाना खाकर सो रही है। वह पिछले कुछ दिनों से परेशान थी। उसकी दोस्त का कहना है कि छात्रा के अभिभावक उससे बातचीत नहीं कर रहे थे। इस कारण वह कुछ तनाव में भी रहती थी। परिजनों का कहना है कि कोई लड़का है, जो उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा था। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और मामले की जांच करे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !


















