DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: “काम में ढिलाई नहीं चलेगी” — एसपी अपराजित लोहान के अल्टीमेटम के बाद एक्शन में आई जहानाबाद पुलिस

Jehanabad News: “काम में ढिलाई नहीं चलेगी” — एसपी अपराजित लोहान के अल्टीमेटम के बाद एक्शन में आई जहानाबाद पुलिस
InShot_20260524_063630774

जहानाबाद में लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान  के सख्त तेवर देखने को मिले। एसपी के कड़े निर्देश और चेतावनी के बाद जिले के सभी थानों में पुलिस अधिकारी देर रात तक केस डायरी लिखते नजर आए। लंबित मामलों में शिथिलता पर नाराजगी जताते हुए एसपी ने स्पष्ट कहा है कि काम में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहानाबाद जिले में लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने विभिन्न थानों में लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान अनुसंधान कार्य में धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों, पुलिस पदाधिकारियों और अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया है कि लंबित मामलों में जल्द से जल्द कांड प्रतिवेदन तैयार कर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद जिले के सभी थानों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

एसपी की सख्त चेतावनी के बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए और सामूहिक रूप से देर रात तक केस डायरी और कांड दैनिकी लेखन का कार्य करते नजर आए। सभी अनुसंधानकर्ताओं को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ अनुसंधान कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने साफ शब्दों में कहा कि मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना जहानाबाद पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एसपी ने यह भी कहा कि वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से हर मामले को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य अनुसंधान प्रक्रिया में तेजी लाना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना और आम लोगों का पुलिस पर भरोसा मजबूत करना है।

Digital Women Trust

Jehanabad News: “No laxity in work will be tolerated” — Jehanabad police spring into action after SP Aparajit Lohan’s ultimatum

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़