DW Samachar – Header
BREAKING

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा पर रवाना, भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की होगी कोशिश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा पर रवाना, भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की होगी कोशिश
PM Narendra Modi embarks on six-day visit to the United Arab Emirates (UAE), the Netherlands, Sweden, Norway and Italy

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज से पांच देशों के यात्रा पर रहेंगे। उनकी यह यात्रा छह दिनों की है। इस दौरान पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा करेंगे।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस दौरे का उद्देश्य भारत के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना तथा वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच सहयोग बढ़ाना है। प्रधानमंत्री मोदी #PM Modi) अपनी यात्रा की शुरुआत यूएई से करेंगे, जहां वह राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच ऊर्जा सहयोग, व्यापार, निवेश और पश्चिम एशिया की स्थिति समेत विभिन्न क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी। यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। इसके बाद प्रधानमंत्री नीदरलैंड की यात्रा पर रहेंगे। वह वहां किंग विलेम-अलेक्जेंडर, क्वीन मैक्सिमा और प्रधानमंत्री रॉब जेटन से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा, नवाचार, ग्रीन हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा होगी।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़