DW Samachar – Header
BREAKING

2 Days Work From Home Introduced: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, अब राजधानी की सभी सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन होगा वर्क फ्राम होम

दिल्ली सरकार ने सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने का फैसला लिया। जानें सीएम रेखा गुप्ता के बड़े ऐलान के मायने। Delhi Govt Announces 2 Days Work From Home Policy प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी दिल्ली में … Read more

Delhi Govt Announces 2 Days Work From Home Policy

दिल्ली सरकार ने सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने का फैसला लिया। जानें सीएम रेखा गुप्ता के बड़े ऐलान के मायने।

Delhi Govt Announces 2 Days Work From Home Policy

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी दिल्ली में एक बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि प्राइवेट कंपनियों से भी ऐसा करने के लिए कहेंगे। अब 50 फीसदी ऑनलाइन मीटिंग होगी।
इसके अलावा श्रम विभाग और अन्य विभागों को 20 फीसदी कम फ्यूल मिलेगा। सरकार के मंत्री विधायक मेट्रो, डीटीसी से चलेंगे। मंत्रियों की विदेशी यात्राएं स्थगित कर दी गईं हैं। दिल्ली सरकार तीन महीने तक बड़े पब्लिक इवेंट नहीं करेगी।

Digital Women Trust

बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देश में ऊर्जा संरक्षण और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं की हैं। मॉल और बाजार में ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों के लिए अलग स्थान बनेंगे। सरकार 90 दिन तक यह अभियान चलाएगी। इसमें स्कूल, अस्पताल और बाजार में कार्यक्रम होंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन नीति तैयार है और जल्द लागू होगी। सरकारी दफ्तरों में वातानुकूलक स्थायी रूप से 24-26 डिग्री पर सेट की जाएगी। बिजली नियंत्रण के लिए संवेदक लगाए जाएंगे। यह अभियान 15 मई से शुरू होगा। दो दिन के लिए 100 फीसदी घर से काम लागू होगा। आवश्यक सेवाओं को इससे बाहर रखा गया है। मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या 13 से घटाकर चार कर दी है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़