DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: सड़क हादसे के बाद जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला, दो जवान गंभीर रूप से घायल

Loading...
Jehanabad News: सड़क हादसे के बाद जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला, दो जवान गंभीर रूप से घायल

महिला की मौत के बाद भड़के लोग, पथराव और लाठी-डंडों से हमला; सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

Digital Women Trust

जहानाबाद: जिले के  बभना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक महिला की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। जाम हटाने के लिए नगर थाना और करोना थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा था, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक पुलिस पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

घायलों में नगर थाना के एडिशनल एसएचओ को सिर में गंभीर चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं करोना थाना के पुलिसकर्मी अविनाश कुमार को भी अंदरूनी चोटें आई हैं और उनका भी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Jehanabad News: Police attacked after road accident to clear traffic jam, two soldiers seriously injured

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़