DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: दावत-ए-इफ्तार का हुआ आयोजन सुख शांति व समृद्धि के लिए मांगी गई दुआएं

दावत-ए-इफ्तार का हुआ आयोजन सुख शांति व समृद्धि के लिए मांगी गई दुआएं
IMG_20260227_095536

जहानाबाद: रमज़ान का पवित्र महीना इन दिनों पूरे उत्साह और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। इस्लाम धर्म में रमज़ान को इबादत, सब्र, त्याग और आत्मशुद्धि का महीना माना जाता है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग रोज़ा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं, नमाज़ अदा करते हैं और ज़रूरतमंदों की मदद कर आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं।
रोज़ा केवल भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि यह आत्मसंयम, अनुशासन और नेकी के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है।
साथी साथ इस महीने में लोग दावत इफ्तार का आयोजन भी करते हैं इसी कड़ी में आज जहानाबाद जिले के अली नगर पाली के रहने वाले सैयद मुशर्रफ इमाम ने मुस्तफा फाउंडेशन के द्वारा दावते इफ्तार का आयोजन किया था दावत-ए-इस्तर में सभी समुदाय के लोगों ने पहुंचकर इस आयोजन में भाग लिया साथ ही साथ कई पदाधिकारी भी इस दावते इफ्तार में पहुंचे सभी ने दावते इफ्तार शुरू होने से पहले मिलजुल कर दुआ मांगी देश में अमन भाईचारा और शांति बनी रहे।इस पवित्र मौके पर राज किशोर शर्मा रेड क्रॉस सचिव,अजय कुमार विश्वकर्मा,सूरज कुमार मिर्जा,अजीत कुमार, डॉ अनवर,साकेत रौशन,अनिल कुमार, सदफ परवीन,अनु कुमारी, मधु कुमारी, जीशान हैदर,विनीत शेखर,विक्रम आदित्य, जसीम अख्तर तमकीन ज़हरा,मजहर इमाम, सुहैल सर, गुलाम सरवर,मो तारिक शहीद दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Daawat-e-Iftar was organised and prayers were offered for happiness, peace and prosperity.

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़