शनि, अप्रैल 4, 2026

Jehanabad News: सीडीओ की अध्यक्षता में P-MPSE के तहत तृतीय सीएबी बैठक आयोजित, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

जहानाबाद  जिले में स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को P-MPSE के तहत तृतीय सीएबी (कम्युनिटी एडवाइजरी बोर्ड) बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीडीओ जहानाबाद डॉ. विनोद कुमार सिंह ने की। बैठक में कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं की प्रगति, चुनौतियों तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान सीडीओ डॉ. विनोद कुमार सिंह ने P-MPSE के तहत संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने विशेष रूप से उच्च जोखिम समूह (एचआरजी) तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा उन्हें नियमित स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने पर जोर दिया।
बैठक में एसटीडी परामर्शी शाह, प्रभारी आईसीटीसी पर्यवेक्षक पूनम कुमारी, SEEDS टीआई भोजपुर के प्रोग्राम मैनेजर रोहित कुमार, काउंसलर रविकांत सिंह, एम एंड ई प्रभारी मनीष कुमार, स्थानीय सहायक गोविंद कुमार, वीबीडीसीओ दीक्षा कुमारी सहित एचआरजी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा कार्यान्वयन के दौरान आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में एचआईवी/एड्स नियंत्रण, जन-जागरूकता अभियान, नियमित जांच, परामर्श सेवाएं तथा उपचार संबंधी गतिविधियों को और मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ करने के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।
सीडीओ ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि वे क्षेत्रीय स्तर पर अधिक सक्रियता से कार्य करें तथा लाभुकों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने के लिए नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहभागिता और विभागीय समन्वय से ही स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सफल बनाया जा सकता है।
बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Jehanabad News: 3rd CAB meeting held under P-MPSE under the chairmanship of CDO, review of progress of schemes

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News