DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:  कोर्ट के पास सड़क हादसा, अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, सात लोग घायल

Jehanabad News: कोर्ट के पास सड़क हादसा, अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, सात लोग घायल
IMG_20260206_222101

जहानाबाद। शहर के जहानाबाद कोर्ट के समीप  एक भीषण सड़क हादसा हो गया। टेहेटा से गोलक्षणी मंदिर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों से भरे ऑटो को एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पर सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग टेहेटा से गोलक्षणी मंदिर शादी समारोह में भाग लेने के लिए ऑटो से जा रहे थे। इसी दौरान जहानाबाद कोर्ट के पास तेज रफ्तार से आ रही एक चार पहिया गाड़ी अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे सभी लोग घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार पहिया वाहन काफी तेज गति में था, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है तथा चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात  प्रभावित नहीं हुआ। पुलिस में मौके पर घटना स्तर पर पहुंचकर सभी पहलू पर जांच शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण करने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं घायलों के परिजनों में घटना को लेकर चिंता और दुख का माहौल बना हुआ फिलहाल प्रशासन चार पहिया वाहन की तलाशी में जुड़ गई है एवं आगे चौक चौराहे एवं चेक पोस्ट पर नाकाबंदी कर गाड़ी  की पहचान करने में जुट गई है।

Jehanabad News: Road accident near court, uncontrolled four-wheeler collides with auto, seven people injured

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़