जहानाबाद मगध सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक परिसर, जहानाबाद में सहकारिता आंदोलन के दो प्रमुख साधकों — बैंक के पूर्व अध्यक्ष स्व. उमेश कुमार वर्मा एवं पूर्व उपाध्यक्ष स्व. नरेन्द्र शर्मा — की प्रतिमाओं का भव्य अनावरण सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने किया। यह कार्यक्रम उनके योगदान को स्मरण करने और सहकारिता की सेवा परंपरा को नमन करने का अवसर बना।समारोह में जहानाबाद के पूर्व सांसद एवं मगध सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जगदीश शर्मा, बिस्कोमान के पूर्व अध्यक्ष एवं राजद नेता सुनील कुमार सिंह, बिस्कोमान के पूर्व उपाध्यक्ष गोपाल गिरि, मखदुमपुर विधायक सूबेदार दास, पूर्व विधायक सुदय यादव, जिला पार्षद आभा रानी तथा स्व. नरेन्द्र शर्मा की धर्मपत्नी उर्मिला देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा बैंक के निदेशक मंडल से अरुण कुमार आज़ाद, सूर्यदेव यादव, नरेश प्रसाद, राजेश कुमार, हरिओम कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, शिक्षाविद डॉ. एस.के. सुनील, समाजसेवी राज किशोर शर्मा, कांग्रेस नेता रामजी प्रसाद, राजद नेता परमहंस राय, रमेश यादव, भाजपा नेता विजय कुमार, अनिल ठाकुर, शंकर चौहान, अरवल के सहकारिता नेता सुभाष जी, बेला व्यापार मंडल अध्यक्ष मुन्दीका जी तथा गया के शंभु यादव समेत बड़ी संख्या में पैक्स अध्यक्ष, किसान प्रतिनिधि और आमजन मौजूद थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक अध्यक्ष विनय कुमार ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी संतोष श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर दोनों दिवंगत नेताओं के जीवन पर आधारित स्मारिका का विमोचन भी किया गया। साथ ही अतिथियों ने सहकारिता आंदोलन के जनक स्व. बालेश्वर बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि स्व. उमेश कुमार वर्मा और स्व. नरेन्द्र शर्मा सहकारिता आंदोलन के ऐसे दीपक थे जिन्होंने किसानों के जीवन को रोशन किया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन किसानों के हित के प्रति समर्पण का प्रतीक था।पूर्व सांसद डॉ. जगदीश शर्मा ने किसानों के मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि किसानों के हित में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सहकारिता मंत्री स्वयं किसान परिवार से हैं, इसलिए उन्हें किसानों की समस्याओं की बेहतर समझ है। बिस्कोमान के पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने दोनों नेताओं को सहकारिता आंदोलन का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।

विधायक सूबेदार दास, पूर्व विधायक सुदय यादव और राजद नेत्री आभा रानी ने भी किसानों की समस्याओं को उठाते हुए समाधान की मांग की। अतिथियों का स्वागत अरुण कुमार आज़ाद, सूर्यदेव यादव, हरिओम कुमार और मिथलेश कुमार ने किया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों दिवंगत नेता किसान समाज के लिए वरदान समान थे और उनका निधन किसानों के लिए अपूरणीय क्षति है। समारोह का समापन प्रेरणादायक संदेश के साथ हुआ कि जो लोग अपनी राह स्वयं बनाते हैं, वही इतिहास में अमिट छाप छोड़ते हैं — और स्व. उमेश कुमार वर्मा तथा स्व. नरेन्द्र शर्मा ने सहकारिता के इतिहास में ऐसी ही अमिट पहचान बनाई।
Jehanabad News: Immortal memory to two pillars of cooperatives — Minister Pramod Kumar Chandravanshi unveiled statue
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












