बगवार और नज़रू बिघा गांव पुलिस छोनी में तब्दील
मखदुमपुर टेहटा थाना क्षेत्र के बगवार गाँव में देखते ही देखते दो समुदाय में झड़प हो गया और लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए, घटना में गोलीबारी भी हुई एक समुदाय के दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बगवार और नजरू बीघा गांव के बच्चे आपस में खेल रहे थे। खेलते खेलते किसी बात को लेकर बच्चों में विवाद हो गई और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए, और मारपीट पर उतारू हो गए मारपीट की घटना में एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के गांव में आकर फायरिंग कर दिया जिससे माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया, वहीं पूरे मामले की जानकारी देते हुए टेहटा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से एक ज़िंदा कर्तुश और दो खोखा बरामद हुआ है। वही घायल मोहम्मद ओवेश पिता मोहम्मद कैश एवं मोहम्मद अनस पिता मोहम्मद शाहिद इमाम का इलाज कराया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल गांव में स्थिति को सामान कर दिया गया है। और पुलिस पूरे मामले की जाँच पड़ताल में जुटी हुई है।
Jehanabad News: Children’s fight takes a violent turn, shots fired
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












